रंगों के त्यौहार में सफेद कपड़े होते हैं पहली पसंद
फेबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लीमिटेड के कम्यूनिकेशन प्रमुख प्रबलीन सभाने ने आईएएनएस को बताया, "होली से पहले सफेद कुर्तो की मांग में वृद्धि हो जाती है। महिलाएं भी सफेद कुर्तो के लिए मांग करती हैं जबकि पुरुषों में इसकी मांग सबसे अधिक होती है। आमतौर पर लोग होली के दिन एक बार पहनने के लिए सूती कुर्तो की मांग करते हैं। सूती के अलावा हम खादी, मंगलागिरी और कढ़ाई वाले सूती कुर्ते तैयार करते हैं।"
सबयात्रा के निदेशक अनिल अरोरा बताते हैं चूंकि सफेद कपड़ों पर होली के रंग ज्यादा अच्छी तरह चढ़ते और दिखते हैं इसीलिए इनकी मांग सबसे अधिक होती है। इसके अलावा होली के दिन शाम को लोग सफेद कपड़ों में ही गुलाल खेलना पसंद करते हैं।
बिहार में जहां आमतौर होली के दिन कीचड़ का प्रयोग होता है, लोग शाम को नहा-धोकर तैयार होते हैं और सफेद कुर्ते ही पहनते हैं।
अरोरा कहते हैं, "होली के वक्त सफेद कुर्तो की मांग में 25 फीसदी इजाफा होता है। मांग को देखते हुए हम कीमत में थोड़ी कमी कर देते हैं। आमतौर पर जो कुर्ते 250 से 300 रुपये में मिलते हैं वही कुर्ते होली के मौके पर 150 से 200 रुपये में बिका करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications