मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी की मौत, नक्सली ढेर
बांकुरा जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि हथियारबंद नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता ताराशंकर पात्रा को बुधवार रात अगवा कर गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। पात्रा को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी रबि लोचन मित्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में मित्रा के सीने में गोली लगने से उनकी मौत हो गई।
मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली भी मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications