आर्थिक समीक्षा : अल्पसंख्यकों के विकास पर व्यय बढ़ा
अल्पसंख्यक वर्गो के लिए छात्रवृत्ति की तीन योजनाएं है। इन योजनाओं के लिए वर्ष 2008-09 में कुल 305 करोड़ रुपये का प्रावधान था जबकि 2009-10 में इसे बढ़ाकर 450 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कौशल विकास, रोजगार, स्वच्छता, आवास, पेय जल के क्षेत्र में विकास की कमियों को दूर करने के लिए 2008-09 में अल्पसंख्यकों की बहुलता वाले 90 जिलों में एक बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए वर्ष 2009-10 में 990 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े अल्पसंख्यक वर्गो में शिक्षा योजनाएं कार्यान्वित करने के लिए मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन के कार्यकलापों में विस्तार करने के लिए इसकी मूल निधि बढ़ाकर 425 करोड़ रुपये कर दी गई है।
वर्ष 2009-10 के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति योजना, राज्य वक्फ बोर्डो के रिकार्डो का कम्प्यूटरीकरण योजना और अल्पसंख्यक महिलाओं का नेतृत्व विकास योजना शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications