आर्थिक समीक्षा: राजस्व प्राप्तियों में कमी की आशंका
समीक्षा में बजटीय अनुमान के अनुसार 2,82,735 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया गया है। अप्रैल से दिसंबर 2009-10 के दौरान राजस्व प्राप्तियां 3,89,271 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2009-10 के दौरान कुल राजकोषीय घाटा 4,00,996 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। पहली तीन तिमाही के दौरान राजकोषीय घाटा 3,09,980 करोड़ रुपये रहा।
समीक्षा में कहा गया कि बजटीय अनुमान के अनुसार वर्ष 2009-10 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.5 फीसदी है, जबकि इसकी तुलना में 2008-09 में यह 5.9 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications