प्रकाश करात से मिले स्टालिन और मारन
सूत्रों के अनुसार, बैठक में किस मुद्दे पर बातचीत हुई इसका पता नहीं चला है। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले माकपा का डीएमके के साथ गठबंधन था जबकि इस समय माकपा जयललिता की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सहयोगी है।
डीएमके सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री स्टालिन ने माकपा नेता डब्ल्यू. आर. वरदराजन की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए करात से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को वरदराजन एक झील में मृत पाए गए थे।
स्टालिन चेन्नई में नवनिर्मित तमिलनाडु विधानसभा भवन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निमंत्रण देने के लिए यहां आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications