आर्थिक समीक्षा: रोजगार में लगभग 5 लाख की वृद्धि
समीक्षा में कहा गया कि, "अप्रैल-जून 2009 की पूर्ववर्ती तिमाही में रोजगार में समग्र स्तर पर 1.31 लाख की गिरावट हुई थी। चौथा त्रैमासिक स्वरित रोजगार सर्वेक्षण अक्टूबर 2009 के तीसरे सप्ताह में शुरू किया गया और पूर्ववर्ती सर्वेक्षण में शामिल की गई सभी यूनिटों में दोबारा जाया गया। सर्वेक्षण में 11 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में 21 केंद्रों के 2873 यूनिटों से सूचना एकत्र की गई थी।"
सर्वेक्षण में वस्त्र, चमड़ा, धातुएं, ऑटोमोबाईल, रत्न एवं आभूषण, परिवहन, आईटी/बीपीओ और और हथकरघा/बिजली के करघे जैसे आठ क्षेत्रों को शामिल किया गया था। चमड़े को छोड़कर सातों क्षेत्रों में जून 2009 के मुकाबले जुलाई-सितंबर 2009 की तिमाही में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications