अकेले रहने वाले पुरुषों को दिल के दौरे का ज्यादा खतरा
वर्ष 1963 में शुरू हुए 'इजरायली इस्केमिक हर्ट डिजीस स्टडी' के माध्यम से यह बात सामने आई है कि अकले रहने वाले 8.4 प्रतिशत पुरुषों को कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है। इसकी तुलना में 7.1 प्रतिशत शादीशुदा लोगों को इसका खतरा होता है।
यह शोध 1963 से 2007 तक चला। इसमें 49 वर्ष की औसत उम्र वाले 10,059 लोगों को शामिल किया गया। मृत्यु प्रमाण पत्रों और अन्य रिकार्ड की मदद से शोधकर्ताओं ने बताया लगाया कि 1963 में जो लोग अकेले थे उनमें से 8.4 प्रतिशत की दिल के दौरे से मृत्यु हुई।
इन लोगों की मृत्यु के कारणों के तौर पर उम्र, मोटापा, रक्तचाप, धूम्रपान की आदतें, परिवार का आकार, मधुमेह और दिल की अन्य बीमारियों पर गौर किया गया। इससे पता चला कि शादीशुदा लोगों की तुलना में अकेले रहने वाले लोगों को 64 फीसदी ज्यादा दिल का दौरा पड़ना का खतरा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications