आर्थिक समीक्षा : सामाजिक क्षेत्र में बढ़ी केंद्र की मदद
केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास सहित सामाजिक सेवाओं पर वर्ष 2003-04 में कुल व्यय (आयोजना एवं आयोजना भिन्न) का 10.46 प्रतिशत व्यय किया था जबकि वर्ष 2009-10 में यह व्यय बढ़कर 19.46 प्रतिशत हो गया।
एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम (आईआरडीपी) और सम्बद्ध कार्यक्रमों की पुर्नसरचना के बाद अप्रैल 1999 में केंद्र सरकार ने स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना शुरू की थी। दिसम्बर 2009 में केंद्र की मदद से 36.78 लाख स्व-सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) गठित हुए और 30,896.08 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बड़ी संख्या में स्वरोजगारियों की मदद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications