आर्थिक समीक्षा : खाद्यान्न भंडार में कमी नहीं
जनवरी 2010 में अनाज का स्टॉक 4.74 करोड़ टन था। इसमें 2.43 करोड़ टन चावल और 2.31 करोड़ टन गेहूं शामिल था। बफर मानकों के मुताबिक स्टॉक में 1.18 टन चावल और 82 लाख टन गेहूं होना चाहिए था। आर्थिक सर्वेक्षण 2009-10 के मुताबिक वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली और कल्याणकारी योजनाओं के तहत बफर स्टॉक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज का स्टॉक 2004-05 के स्टॉक 2.97 करोड़ टन से बढ़कर 2008-09 में 3.48 करोड़ टन हो गया है। गरीबी रेखा से नीचे निवास करने वाले लोगों और अंत्योदय अन्न योजना श्रेणियों के तहत देश के सभी स्वीकृत 65 लाख परिवारों में से प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 35 किलोग्राम की दर से अनाज दिया जाता है। वर्ष 2009-10 में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन और अंत्योदय अन्न योजना के तहत 276.77 लाख टन अनाज का वितरण स्वीकृत हुआ है। इसमें 181.05 लाख टन चावल और 95.72 लाख टन गेहूं का वितरण शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications