आर्थिक समीक्षा : बैंक कर्जो में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि
आर्थिक समीक्षा 2009-10 के अनुसार जमा राशि में वृद्धि की तुलना में कर्ज में कम विस्तार होने के कारण कर्ज-जमा अनुपात मार्च 2009 के 72.4 प्रतिशत से गिरकर जनवरी 2010 में 70.8 प्रतिशत हो गया।
निवेश-जमा अनुपात मार्च 2009 के 30.4 प्रतिशत से बढ़कर 15 जनवरी 2010 तक 32.53 प्रतिशत हो गया। यह वृद्धि सूचीबद्ध बैंकों के अपने संसाधनों के सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) प्रतिभूतियों में अधिक निवेश से संभव हुई।
कर्ज विस्तार की दृष्टि से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा। निजी क्षेत्रों के बैंकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन विदेशी बैंकों के कर्ज विस्तार में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications