शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 49 अंक चढ़ा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 23.91 अंक गिरकर 16213.14 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 16324.93 के ऊपरी और 16,178.91 के निचले स्तर को छुआ। यह 16286.32 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4856.60 के स्तर पर खुला। निफ्टी ने 4884.10 के ऊपरी और 4833.15 के निचले स्तर तक कारोबार किया। यह 4870.05 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 37.80 अंकों (0.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,356.53 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 74.62 अंकों (0.92 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,043.90 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से आठ में तेजी जबकि पांच में गिरावट का रुख देख गया। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.96 फीसदी की तेजी रही जबकि ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 889 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 1924 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 94 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications