नियमित व्यायाम से कम हो जाती है चिंता
जॉर्जिया विश्वविद्यालय के शोध में पता चला है कि नियमित 30 मिनट से ज्यादा व्यायाम करने से चिंता में तेजी से कमी आती है।
इस शोध में करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया। पता चला कि व्यायाम न करने वालों की तुलना में नियमित व्यायाम करने वालों की चिंता में 20 फीसदी तक कमी आती है।
अध्ययन की अगुवाई करने वाले यूजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मैथ्यू हेरिंग कहते हैं, "हमारे अध्ययन से पता चला है कि चिंता में कमी लाने के लिए चिकित्सकों की दवा की तुलना में टहलने और वजन उठाने जैसी शारीरिक क्रियाएं ज्यादा कारगर होती हैं।"
उन्होंने कहा कि अध्ययनों से यह बात सामने आ चुकी है कि व्यायाम से अवसाद के लक्षणों में कमी आती है लेकिन चिंता में भी ऐसा होता है इस बात पर अब तक ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications