मायाराज में अधिकारियों का उत्पीड़न

इस्तीफा देने वाले इंजीनियर शिव दास का कहना है कि लखना क्षेत्र से बसपा के विधायक भीमराव अम्बेडकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि कहीं वो घटना दोबारा न हो इसलिए मैं इस्तीफा सौंप रहा हूं।
पहले भी दी थी धमकी
इंजीनियर द्वारा लिखे गए पत्र के मुताबिक 19 फरवरी को विधायक अम्बेडकर ने मोबाइल नंबर 9415607486 से उनके नंबर 9454415260 पर चौधरी चरण सिंह परियोजना के संबंध में बात की। योजना के अंतर्गत पानी की गुणवत्ता की जांच में तीन नलकूपों का पानी कृषि योग्य नहीं पाया गया, जिस पर विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जनपद से बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी। यही नहीं आगे जान से मारने की धमकी भी दी।
पढ़ें- बसपा विधायक, 10 समर्थकों पर मर्डर केस
इंजीनियर ने बताया कि इससे पहले भी अम्बेडकर धमकी दे चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने विभागीय मंत्री जयवीर सिंह को दी थी, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मानसिक उत्पीड़न के शिकार इंजीनियर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा इस्तीफे की प्रतियां अधिशासी अभियंता, सिंचाई मंत्री, सचिव, जिलाधिकारी और एसएसपी को भी भेजी।
उधर विधायक अम्बेडकर ने ऐसी किसी भी प्रकार की धमकी से इंकार किया है। विधायक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ नलकूपों की सूची मांगी थी न कि धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications