बसपा विधायक, 10 समर्थकों पर मर्डर केस

बरेली के कैंट इलाके स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी गोकरन गिरि (95 वर्ष) का शव शनिवार को मंदिर परिसर के तालाब में पाया गया था। पुजारी के परिजनों ने स्थानीय बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगाया।
पुजारी के परिजनों ने दर्ज करायी शिकायत
पुलिस के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश जॉली ने वहां रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पुजारी के परिजनों की शिकायत पर विधायक व उनके 10 समर्थकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई है।
जॉली ने कहा कि प्रथम दृष्टया पुजारी की मौत डूबने से हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों का आरोप है कि मंदिर से सटा बसपा विधायक का भूखंड है और मंदिर की जमीन के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने के लिए विधायक ने पुजारी गोकरन गिरि की हत्या की करवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications