तेलंगाना: आत्मदाह करने वाले छात्र की मौत

पढ़ें- सुलग रही है उस्मानिया यूनिवर्सिटी
शहर के न्यू नोबेल जूनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र यदैया ने शनिवार दोपहर दो बजे उस्मानिया विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर आत्मदाह कर लिया था। रंगा रेड्डी जिले के निवासी यदैया ने अपने शरीर पर केरोसीन तेल डालकर 'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए आत्मदाह कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगाने के बाद यदैया ने छात्रों को विधानसभा का घेराव करने से रोक रहे पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ लगा दी। करीब 50 मीटर दौड़ने के बाद वह गिर गया और पुलिस ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications