2011 की जनगणना में शामिल होंगे गैर सरकारी संगठन
एक वरिष्ठ जनगणना अधिकारी दिलीप आचार्जी ने संवाददाताओं को बताया, "वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी मशहूर हस्तियों को प्रत्येक राज्य में राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में चुना गया है जो जनगणना के लिए अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2011 में प्रथम चरण की जनगणना के आंकड़ों के संग्रह के लिए पहले कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय रजिस्ट्रार ऑफ इंडियन सिटिजन्स (एनआरईसी) बनाने सहित घरों की गणना और उनके पंजीयन का काम इस वर्ष 26 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।"
जनगणना अधिकारी ने बताया, "तटीय राज्यों ने पहले ही एनआरआईसी पर काम शुरू कर दिया है।"
जनगणना के प्रथम चरण से पहले केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम देश के सभी जिला अधिकारियों और जनगणना अधिकारियों के साथ चार मार्च को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में एनआरआईसी के निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।
जनगणना अधिकारी ने बताया, "वर्ष 2011 में होने वाली जनगणना 1872 के बाद आयोजित होने वाली 15 वीं जनगणना होगी जबकि देश के स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से यह सातवीं जनगणना होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications