पश्चिम बंगाल सरकार को और चौकस रहना चाहिए: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "राज्य सरकार को और अधिक चौकस रहना चाहिए, क्योंकि कानून और व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।"
अहमद ने पश्चिमी मिदनापुर में सुरक्षाकर्मियों के शिविर पर हुए नक्सली हमले को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता।
अहमद ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications