उस्मानिया विश्वविद्यालय में हिंसा भड़की (लीड-1)

रविवार रात छात्रों पर पुलिस लाठी चार्ज और गोलीबारी के खिलाफ सोमवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों पर पथराव भी किया।

पथराव के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और लाठी चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए, जबकि पुलिस कार्रवाई में कुछ छात्र और मीडियाकर्मी घायल हुए।

मीडियाकर्मियों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। एक तेलुगू चैनल के रिपोर्टर ने कहा, "पुलिसकर्मियों ने मुझे निर्दयता से पीटा। वे मीडियाकर्मियों को अपशब्द कह रहे थे। वे कह रहे थे कि मीडिया के कारण ही छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।"

आंध्र प्रदेश कामगार पत्रकार संघ ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है और आंध्र प्रदेश के संयुक्त पुलिस आयुक्त पी.एस.आर.अंजनयुलू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

उधर, रविवार शाम विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा मामले की जांच के लिए राज्य मानवाधिकार आयोग की टीम वहां पहुंची। रविवार शाम हुई हिंसा में 30 से अधिक छात्र और छह मीडियाकर्मी घायल हुए थे।

विश्वविद्यालय परिसर में तनाव उस समय फैल गया था जब छात्रों ने तेलंगाना के समर्थन में इस्तीफा देने वाले विधायकों के पक्ष में जुलूस निकाला था।

विश्वविद्यालय परिसर में हिंसक घटनाओं के बाद मोआजाम जाही बाजार में भी तनाव फैल गया है। पुलिस ने बशीरबाग इलाके में स्थित निजाम कॉलेज का द्वार भी बंद कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+