अधेड़ महिला संग फेमस एक्टर ने सरेआम बनाई ऐसी रील, फिर हुए Uncomfortable, सुपरस्टार की क्या हुई मजबूरी?
Rahul Roy Viral Video: 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' ने हिंदी सिनेमा को एक नई रोमांटिक पहचान दी थी। इस फिल्म के साथ ही एक्टर राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। फिल्म के गाने, स्टाइल और खासतौर पर जैकेट वाला आइकॉनिक सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है लेकिन वक्त के साथ ये चमक फीकी पड़ती गई और दोनों कलाकार धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर होते चले गए।
सोशल मीडिया पर राहुल रॉय का नया अवतार
हाल ही में एक्टर राहुल रॉय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। कुछ इंस्टाग्राम रील्स में वह एक महिला क्रिएटर के साथ अपने पुराने गानों पर डांस और लिप-सिंक करते नजर आए हैं। इन वीडियोज में उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों को ये वीडियो अटपटे लगे, तो कुछ ने इसे उनके संघर्ष और वापसी की कोशिश के तौर पर देखा।

यूजर्स के रिएक्शन: हैरानी से लेकर सहानुभूति तक
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने राहुल रॉय की हालत पर सवाल उठाए हैं, तो किसी ने मजाक भी उड़ाया है। वहीं कई यूजर्स ने उनकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लोगों से संवेदनशील रहने की अपील की है। इन प्रतिक्रियाओं ने ये साफ कर दिया है कि राहुल रॉय आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, चाहे भावनाएं अलग-अलग क्यों न हों।
वायरल वीडियोज को लेकर राहुल रॉय ने तोड़ी चुप्पी
-लगातार चर्चा के बीच राहुल रॉय ने खुद सामने आकर इन वीडियोज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि ये पूरी तरह उनका खुद का निर्णय नहीं था और भविष्य में वह इस तरह का कंटेंट नहीं करेंगे। उनके इस बयान से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इन वीडियोज को लेकर पूरी तरह सहज नहीं थे।
-राहुल रॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में बताया- वायरल तो नहीं हुआ लेकिन मजबूरी हो गई थी। अब मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगा। आप सभी का धन्यवाद।
राहुल रॉय का वायरल वीडियो
डॉ. वनिता घड़ागे नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल रॉय के साथ रील की एक सीरीज अपलोड की है, जिसमें दोनों को उनके सबसे फेमस गानों पर डांस करते देखा जा सकता है, जिनमें 'आशिकी' के गाने और 'फिर तेरी कहानी याद आई' शामिल हैं। देखने में तो ये काफी अजीब लग रहा है। स्क्रीन पर आते ही लोग भर-भरके रिएक्शन दे रहे हैं।
बिहार की शादी में किया था परफॉर्म
एक रील में डॉ. वनिता घड़ागे एक्टर राहुल रॉय के साथ पोज देते हुए 'तेरे दर पे सनम' गाने पर लिप-सिंक करती हैं। वहीं राहुल रॉय फ्रेम में भावहीन चेहरे के साथ खड़े हैं। बाकी रीलें भी कुछ बेहतर नहीं हैं, हर एक में वही अजीबोगरीब, असहज एनर्जी झलकती है, जो बहुत अटपटी लगती है। अगर आपने 90 के दशक में 'आशिकी' का क्रेज देखा है, अगर आपको राहुल रॉय के प्रति दीवानगी याद है, तो इन रीलों को देखना एक अलग ही अनुभव होगा।
हेल्थ स्ट्रगल के बाद वापसी की कोशिश
जानकारी के अनुसार साल 2020 में फिल्म 'एलएसी-लाइव द बैटल' (LAC- Live The Battle) की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उन्हें लंबे इलाज और रिकवरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। धीरे-धीरे वह अब सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश कर रहे हैं और अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत हैं।
छोटे-छोटे मंचों से फिर जुड़ने की कोशिश
-बीते कुछ समय में राहुल रॉय को कई इवेंट्स और शादियों में परफॉर्म करते भी देखा गया है। बिहार की एक शादी में उनका गिटार के साथ आशिकी का गाना गाना भी काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर सूटकेस के साथ चलते हुए भी स्पॉट किया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
-इस महीने की शुरुआत में, राहुल रॉय को मुंबई के वर्सोवा में एक क्षतिग्रस्त, ऊबड़-खाबड़ सड़क पर सूटकेस लिए चलते हुए देखा गया था। वायरल हुए एक वीडियो में, वह पैपराजी को देखकर मुस्कुराए और फिर आगे चलने लगे थे। इस वीडियो को देखकर भी लोग काफी हैरान हुए थे।
-राहुल रॉय ने फिल्म 'आशिकी' के बाद 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'जुनून', 'गुमराह' और 'प्यार का साया' जैसी फिल्मों में काम किया था लेकिन वह अपनी पहली फिल्म जैसी सफलता दोबारा हासिल नहीं कर पाए। हालांकि साल 2007 में 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के पहले सीजन को जीतकर उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी थीं।
स्टारडम, संघर्ष और नई शुरुआत
राहुल रॉय की कहानी सिर्फ एक स्टार के उतार-चढ़ाव की नहीं बल्कि इंसानी जज्बे और वापसी की कोशिश की भी है। आज भले ही उनका अंदाज बदल गया हो लेकिन फिल्म आशिकी वाला वो रोमांटिक हीरो अब भी लोगों के दिलों में जिंदा है, बस समय के साथ उसकी कहानी ने नया मोड़ ले लिया है।













Click it and Unblock the Notifications