West Bengal Exit Poll Results 2026 : एक्सिस माई इंडिया ने नहीं दिखाया एग्जिट पोल, साइलेंट वोटरों ने किया खेला!
West Bengal Exit Poll Results 2026 : पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों का मतदान समाप्त होते ही बुधवार शाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए जिसने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक खलबली पैदा कर दी है।
6 एग्जिट पोल में से 4 में कहा गया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा तो वहीं 2 में बताया गया है कि चौथी बार दीदी की ताजपोशी होगी, हालांकि TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।लेकिन Axis My India ने अपना अनुमान जारी नहीं किया।

देश की सबसे जानी-मानी पोल एजेंसियों में से एक, Axis My India के संस्थापक प्रदीप गुप्ता ने NDTV से बात करते हुए कहा कि 'यह फ़ैसला वोटरों से पर्याप्त जवाब न मिलने की वजह से लिया गया। चुनावों के संदर्भ में कोई भी किसी से बात करने को तैयार नहीं था।'
क्या आज आएगा Axis My India का बंगाल पर एग्जिट पोल?
'इसलिए, जब तक हमारा सैंपल सही प्रतिनिधित्व नहीं करता, 20-30 प्रतिशत सैंपल के आधार पर किसी भी नतीजे का अनुमान लगाना हमें सही नहीं लगता इसलिए हमने बुधवार को एग्जिट पोल बंगाल का पेश नहीं किया, यह साफ है कि वोटर खुलकर सामने नहीं आए। हमने गुरुवार को एक बार फिर कोशिश की लेकिन हम अपने लक्ष्य में सफल नहीं हुए इसलिए हम एग्जिट पोल पेश नहीं करेंगे।'
Bengal Exit Poll Result: 6 में BJP को खुशखबरी, 2 में दीदी बैक
- Matrize के अनुसार, TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर है, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि BJP 146 से 161 सीटें जीतकर उससे आगे निकल सकती है।
- P-Marq के मुताबिक, TMC की सीटों की संख्या कम यानी 118-138 हो सकती है, जबकि BJP को 150-175 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 148 सीटों की ज़रूरत होती है, ऐसे में भाजपा के पक्ष में सितारे नजर आ रहे हैं।
- Poll Diary और JVC ने भी बंगाल में BJP के लिए ज़्यादा सीटों का अनुमान लगाया है।
- Peoples Pulse ने टीएमसी के लिए 177-187 सीटें, भाजपा के लिए 95-100 सीटें, कांग्रेस के लिए 1-3 सीटें और वामपंथी दलों के लिए 0-1 सीट का अनुमान लगाया है यानी कि इस हिसाब से चौथी बार बंगाल में दीदी की सरकार बनने जा रही है।
- Janmat Polls ने TMC को बढ़त दी है। उसने TMC को 195 से 205 के बीच सीटें दी हैं जबकि बीजेपी को 80-90 सीटों पर सिमटा हुआ बताया है।
क्या एग्जिट पोल सटीक होते हैं?
एग्जिट पोल हमेशा भरोसेमंद नहीं होते साल 2021 में इनके अनुमान गलत साबित हुए थे। उस वक्त कई एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल के नतीजों का सही अनुमान नहीं लगा पाए थे, जहां TMC ने शानदार जीत हासिल की थी।इसी वजह से टीएमसी ने कहा है कि वो एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते हैं और वो इस बार 200 सीटें जीत रही हैं। आपको बता दें कि चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे। गौरतलब है कि इस राज्य में मतदान का प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ गया, जिसकी मुख्य वजह 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाना था।












Click it and Unblock the Notifications