उड़ीसा में कोहरा, यातायात प्रभावित
भुवनेश्वर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों के सोमवार सुबह घने कोहरे में ढक जाने से सड़क, वायु और रेल यातायात बाधित रहा।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे से 9.30 बजे के बीच पूरे तटीय क्षेत्र में दृश्यता 200 मीटर से कम थी।
बीजू पटनायक हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से अधिकारियों को एक उड़ान के समय में फेरबदल करना पड़ा। कोलकाता से सुबह उड़ान भरने वाली किंगफिशर की एक उड़ान यहां नहीं उतर पाई और उसे मजबूरी में वापस लौटना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव करना पड़ा।
पूर्व तटीय रेलवे के प्रवक्ता एम.डी. साहू ने आईएएनएस को बताया, "भुवनेश्वर से सुबह 9.15 बजे चलने वाली रेलगाड़ी कोहरे की वजह से अब दोपहर 2.30 बजे चलेगी।"
सुबह वाहन चालकों को घने कोहरे के कारण अपने वाहनों की बत्तियां जलाना पड़ीं।
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार सुबह भी इस क्षेत्र में कोहरे की यही स्थिति रहने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications