मप्र में पूर्व विधायक की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले पूर्व विधायक सुमन का अपने भाई प्रेम शंकर से मंगलवार की रात को किसी बात पर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेम शंकर ने कथित तौर पर उन पर लोहे की राड से कई प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दमोह के पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमशंकर को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। सुमन वर्ष 1990 में दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications