छात्र की मौत के बाद हंसराज कॉलेज बंद

कॉलेज प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया, "छात्र की मौत की वजह से कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। प्रशासन छात्रावास समिति से मुलाकात कर इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी एकत्र करेगा।"
पुलिस मुकेश के सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागरप्रीत हुड्डा ने आईएएनएस को बताया, "छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि उसे लटकाया गया था क्योंकि उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे।"
उल्लेखनीय है कि मुकेश आगरा का निवासी था। पुलिस का कहना है कि मुकेश के परिजन बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications