भारत और चीन में बढ़ा
न्यूयॉर्क, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय निर्माता कंपनी कोका-कोला ने 2009 में अपनी वैश्विक बिक्री में तीन फीसदी वृद्धि दर्ज की, इसमें भारत और चीन की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।
मंगलवार को जारी किए गए वार्षिक और चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2009 में 17 फीसदी उछाल के साथ कंपनी का लाभ 6.82 अरब डॉलर रहा, जो 2008 में 5.81 अरब डॉलर था।
कोला-कोला के मुताबिक, सालाना बिक्री में तीन फीसदी और चौथी तिमाही के दौरान पांच फीसदी की वृद्धि हुई, इसमें भारत और चीन जैसे उभरते बाजारों की हिस्सेदारी काफी रही।
राजस्व के मामले में 2008 की तुलना में करीब एक अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। साल 2008 में कुल राजस्व 31.94 अरब डॉलर के मुकाबले 2009 में यह 31 अरब डॉलर रहा, लेकिन चौथी तिमाही के दौरान राजस्व में इजाफा हुआ। चौथी तिमाही में कुल राजस्व प्राप्ति 7.51 अरब डॉलर रही, जो समीक्षाधीन अवधि में 7.13 अरब डॉलर रही थी।
कंपनी का दावा है कि पिछली तिमाही के दौरान बिक्री के मामले में भारत में 20 फीसदी और चीन में 29 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं जैसे ब्राजील और मैक्सिको में यह आंकड़ा क्रमश: आठ फीसदी और चार फीसदी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications