गूगल की नई सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'बज'

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल ने मंगलवार को अपनी नई सेवा की शुरुआत की। 'बज' सीधे गूगल की ई-मेल सेवा यानी जी-मेल से जुड़ी हुई है। जी-मेल पर लॉग-इन करते ही 'बज' से जुड़ने की सुविधा मिल जाएगी।

'बज' का सामना लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक से होगा, जिसके इस समय लगभग चार करोड़ उपभोक्ता है। 'बज' के परियोजना निदेशक टॉड जैक्सन ने कहा वेब दुनिया में सोशल नेटवर्किं ग का विशेष महत्व है।

'बज' के जरिए लोग अपने दोस्तों के साथ फोटो, वीडियो, वेब लिंक्स और विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा कुछ जी-मेल खाता धारकों को दी गई है। कंपनी के अनुसार जल्द ही इसे सभी के लिए खोल दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गूगल ने कोई पहली बार सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट के क्षेत्र में कदम नहीं रखा है। गूगल ने सबसे पहले ऑर्कुट लांच किया था, जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+