अधोसंरचना के लिए 514 अरब डॉलर की जरूरत : मुखर्जी
कोलंबो प्लान की 42वीं सलाहकार समिति की बैठक में मुखर्जी ने कहा, "वर्ष 2007-12 के बीच पांच वर्षो के दौरान हमें अधोसंरचना क्षेत्र में कम से कम 514 अरब डॉलर की जरूरत है। इतनी बड़ी राशि पीपीपी के जरिए ही संभव हो सकती है।"
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि इस बैठक के लिए पीपीपी विषय को चुना गया है।" वर्तमान में पीपीपी के तहत 48 अरब डॉलर की लागत से देश भर में 415 परियोजनाएं संचालित हो रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications