खराब एयरबैग वाले 437,763 वाहनों को वापस लेगी होंडा
इसी समस्या की वजह से वर्ष 2008 और 2009 में कंपनी ने करीब 514,000 वाहनों को वापस लिया था। जापान की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने पावर विंडो स्विच ठीक करने के लिए दुनिया भर से करीब 646,000 वाहनों को वापस लिया था।
इस खबर ने जापानी कार उद्योग को एक और झटका दिया है। इससे पहले कुछ गड़बड़ियों के चलते ट्योटा कंपनी ने भी दुनिया भर से अपने काफी वाहनों को वापस लिया था।
होंडा, अमेरिका से 378,758, कनाडा से 41,685, जापान से 4,042 और अन्य देशों से 13,278 कारों को वापस लेगी।
होंडा कारों के चालक की तरफ वाले एयरबैग को बदलेगी। कंपनी को एयरबैग में गड़बड़ियों की 12 शिकायतें अमेरिका से मिली हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications