केरल में तमिलनाडु से आने वाले सभी वाहनों का होगा शुद्धिकरण
तिरूवनंतपुरम मेडीकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग प्रमुख थॉमस मैथ्यू ने आईएएनएस से कहा, "केरल के सीमावर्ती जिलों में चिकुनगुनिया और डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। हमें पारासाला के नजदीक केरल सीमा पर प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को रोगाणुनाशक धुंए का प्रयोग कर रोगाणुमुक्त या शुद्ध करना पड़ रहा है।"
केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने इन बीमारियों से निपटने के लिए बुधवार को एक रणनीति शुरू की है। इस रणनीति में व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ाने के लिए एहतियाती कदम उठाना भी शामिल है।
मैथ्यू ने कहा कि यद्यपि अभी बरसात का मौसम काफी दूर है लेकिन फिर भी मच्छरों की आबादी बढ़ने का डर है।
उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग अकेला कुछ नहीं कर सकता। विभिन्न विभागों द्वारा इससे निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं और इस सबसे ऊपर पूरे समाज को इस खतरे से निपटने के लिए तैयार करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications