अफगानिस्तान में हिमस्खलन में मृतकों की संख्या 150 हुई (लीड-2)
काबुल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 तक पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को पारवान सूबे के गवर्नर मोहम्मद बासिर सालंगी के हवाले से बताया , "हिमस्खलन में 150 लोगों की मौत हो गई है। बहुत से लोगों के अभी तक बर्फ में दबे होने की आशंका है।"
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय और अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
सूबे के सालांग दर्रे में सोमवार को हिमस्खलन हुआ था। मीडिया की खबरों में पहले इस हादसे में 70 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications