मनमोहन, प्रणब का मोदी पर पलटवार

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। महंगाई का मुद्दा देश में सबसे गर्म है। यह ऐसा मुद्दा है, जिसे लेकर अब देश के नेता भी आमने-सामने की लड़ाई में उतर चुके हैं। केंद्र सरकार पर गरीबों को सस्‍ता अनाज मुहैया कराने के वादे को निभा नहीं पाने के मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्‍तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने शनिवार को मुख्‍यमंत्रियों की बैठक के बाद मोदी से कहा कि संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन को अपने चुनावी वादे अच्‍छी तरह याद हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मुखर्जी ने मोदी से कहा कि मूल्य वृद्धि के मुद्दे को राजनीतिक रंग न दें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री इस समस्या के हल के लिए यहां जुटे हैं और कई ने अपने राज्यों में कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है।

केंद्र की गलत नीतियां जिम्‍मेदार

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने खाद्य पदार्थो के उत्पादन में आई वृद्धि के लिए किसान समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी गलत नीतियों के चलते खाद्यान्नों की अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 10 फीसदी अनाज जमा करने की प्रक्रिया के दौरान बेकार हो जाता है जबकि 30 फीसदी खुले स्थान में रखे जाने के कारण बर्बाद हो जाता है।

मोदी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "महंगाई से निपटने के लिए जिस सामूहिक दृष्टि की आवश्यकता है, केंद्र सरकार के पास उसका अभाव है। राज्य सरकारें सक्रियता से कदम उठाने को तत्पर हैं लेकिन केंद्र के पास दृष्टि का अभाव है।"

इस बैठक को बहुत पहले बुलाए जाने की आवश्यकता जताते हुए मोदी ने कहा, "बढ़ती महंगाई रोकने के लिए केंद्र सरकार को एक कार्य योजना लेकर आने की जरूरत थी लेकिन इसके बावजूद सरकार इस बैठक में ऐसी कोई कार्य योजना लेकर नहीं आई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+