हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी
शिमला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सामान्य से भारी बर्फबारी की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई।
मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "किन्नौर, लाहौल व स्पीति, चंबा तथा कल्लू जिलों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई। इसके अलावा धर्मशाला, शिमला, सोलन, नाहन और मंडी जैसे निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई।"
सिंह ने कहा कि पश्चिमी गड़बड़ी से पूरे क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी गड़बड़ी का असर मंगलवार तक रह सकता है, जिससे ऊंचाई वाले और मध्य इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।
सिंह ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ऊंचाई वाले और सुदूर इलाकों में न जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications