तुर्की के राष्ट्रपति भारत पहुंचे
नई दिलली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्ला गुल अपने पांच दिवसीय सरकारी दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे। गुल के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा।
गुल के साथ एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित संसद सदस्य, वरिष्ठ मंत्रियों, राज्य मंत्री एवं संयुक्त आर्थिक आयोग के चेयरमैन, स्वास्थ्य मंत्री रेसेप अकडाग और परिवहन मंत्री बिनाली यिल्दिरिम आए हुए हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को गुल के साथ वैश्विक, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मसलों पर चर्चा करेंगे। बैठक में अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। भारत तुर्की को असैन्य रिएक्टर स्थापित करने के लिए अपनी आधुनिक परमाणु प्रौद्योगिकी देने को तैयार है।
गुल बुधवार को आगरा जाएंगे। वह गुरुवार को मुंबई में तुर्की के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications