पंचायत चुनाव में 541 मतदाताओं ने किया 'नो-वोट' का प्रयोग
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि सर्वाधिक 48 मतदाता गंगानगर जिले के हैं जबकि जयपुर व डूंगरपर जिले में एक भी मतदाता ने इसका प्रयोग नहीं किया। गंगानगर जिले की सूरजगढ़ पंचायत समिति में सर्वाधिक 26 मतदाताओं ने 'नो-वोट' का उपयोग किया।
अजमेर जिले में 25 मतदाताओं ने, अलवर में 35, बांसवाड़ा में1, बारां में 8, बाड़मेर में 18, भीलवाड़ा में 27, भरतपुर में 45, बीकानेर में 10, बून्दी में 20, चित्तौड़गढ़ में 42, चूरू में 3, दौसा में 23, धौलपुर में 13, गंगानगर में 48, हनुमानगढ़ में 31, जैसलमेर में 2, जालौर में 3, झालावाड़ में 33, झुन्झुनूं में 5, जोधपुर में 28, करौली में 9, कोटा में 2, नागौर में 20, पाली में 25, प्रतापगढ़ में 13, राजसमन्द में 15, सवाई माधोपुर में 6, सीकर में 5, सिरोही में 5, टोंक में 10, उदयपुर में 21 मतदाताओं ने 'नो-वोट' का प्रयोग किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications