गिरफ्तारी के भय से जीभ काटी
पुलिस के अनुसार राजू मोहंती नाम का व्यक्ति कटक में किराए के मकान में रहता था। उसके मकान मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
मोहंती ने गिरफ्तारी के भय से शनिवार रात अपनी जीभ ही काट ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहंती को जब पता चला कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है तो वह डर गया। शनिवार रात उसने खुद को घर में बंद कर लिया और चाकू से जीभ काट ली।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहंती को स्थानीय एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications