चंडीगढ़ में गर्मी, लेकिन बारिश के आसार
चंडीगढ़, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा तथा उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को मौसम गर्म रहा, लेकिन मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.8 डिग्री सेल्सियस, 13.4 डिग्री सेल्सियस और 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में पश्चिमी गड़बड़ी के कारण चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। सोमवार सुबह तक बारिश होने का अनुमान है।
हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.3 डिग्री सेल्सियस , 14.3 डिग्री सेल्सियस और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications