दिल्ली में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हल्के बादल छाए रहे। इससे शाम या रात तक बारिश होने का अनुमान है। अधिकारी का कहना है कि इस समय बारिश होना सामान्य बात है। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान से यह साफ हो गया है कि महीने के अंत तक दिल्लीवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि दिल्ली सरकार जगह-जगह अलाव जलवाने और राहत शिविरों के कार्य को लगातार कर रही है। उधर ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी जारी है। हालांकि दोपहर में धूप निकलन के कारण विमान सेवाओं पर खास फर्क नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications