मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी गिरफ्तार
बम्होरी थाने के प्रभारी हीरा लाल ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि करतोली के जंगल में रविवार को हुई मुठभेड़ में संतोष राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। संतोष लम्बे अरसे से लोगों को धमका कर वसूली करता था। उदयपुरा इलाके में रहने वाले इस बदमाश से लोग परेशान हो चुके थे। इसी के चलते उस पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
ठाकुर ने बताया कि संतोष के पास से पुलिस ने एक कट्टा, छोटी राइफल एवं तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications