यूपी में आग में झुलसने से चार की मौत

घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव की है, जहां शनिवार देर शाम इरशाद अली के घर में पटाखे से आग लगने से उसकी पत्नी उम्तुलिनशा (45) बेटी तरन्नुम निशा (15), सलमाबानो (12)और सायना बानो (4) की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के पुलिस अधीक्षक सतेंद्रवीर विक्रम सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि चेहल्लुम त्योहार पर अली बच्चों के लिए पटाखे लाए थे। बच्चे शनिवार को उन पटाखों को घर के आंगन में ही छुड़ा रहे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से रसोई में आग लग गई, जिसमें झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications