प्रधानमंत्री ने अग्नि 3 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने परमाणु क्षमता युक्त प्रक्षेपास्त्र, अग्नि-3 के सफल प्रक्षेपण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को रविवार को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा, "मैं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, हैदराबाद की आधुनिक प्रणाली प्रयोगशाला और परियोजना दल के सभी सदस्यों को अग्नि-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने तथा उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में हमारी यात्रा में कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ काम करने के लिए राष्ट्र की ओर से मैं अपने वैज्ञानिकों और अभियंताओं की सराहना करता हूं। हमारे वैज्ञानिकों ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है और मैं उनके भावी प्रयासों में लगातार सफलता की कामना करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+