भारी बर्फबारी की वजह से कश्मीर राजमार्ग बंद
जवाहर सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही भारी बर्फबारी जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) आलोक कुमार ने कहा कि बर्फबारी के कारण रविवार को भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
कुमार ने कहा, "ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के कारण राजमार्ग पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राजमार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हैं।"
गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में भी शनिवार को भी भारी बर्फबारी हुई थी। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में ऊपरी स्थानों पर भारी बर्फबारी और घाटी में हल्की बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications