ब्रिटेन जाने के इच्छुक छात्रों को देना होगा अंग्रेजी की कठिन परीक्षा
ब्रिटेन के गृह मंत्री एलन जॉनसन ने रविवार को बताया कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे ब्रिटेन में आने वाले विदेशी छात्रों की तादाद में कमी आएगी।
अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को मौजूदा 12वीं कक्षा के स्तर से उन्नत किया जाएगा जो ब्रिटेन में संचालित होने वाली विदेशी भाषा (जीसीएसई) की डिग्री के समानान्तर होगा।
ब्रिटेन में पढ़ने आने वाले विदेशी छात्रों को छह महीने तक चलने वाले पाठ्यक्रम के लिए उन्हें किसी भी सहयोगी को साथ लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिन छात्रों का पाठ्यक्रम छह महीने से अधिक का है वह अपने सहयोगी को ला तो सकते हैं लेकिन उन्हें नौकरी करने की अनुमति नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications