बांग्लादेश में गुर्दा खराब होने से हर साल 40,000 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यहां आयोजित सम्मेलन में विशेषज्ञों के हवाले से रविवार को कहा कि देश में 2.5 लाख लोगों पर मात्र एक किडनी रोग विशेषज्ञ मौजूद है। वहीं 50,000 लोगों में एक आदमी गुर्दे के रोग से पीड़ित है।
विशेषज्ञों ने 'क्रॉनिक किडनी डिजीज बांग्लादेश पर्सपेक्टिव' विषय पर आयोजित सम्मेलन में बताया कि अधिकतर लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और आनुवंशिक कारकों की वजह से गुर्दे की बीमारी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications