बिहार में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सलियों ने देर रात बिहार के जमुई जिले के नरगंजो रेलवे स्टेशन के समीप विस्फोट कर पटरी को उड़ा दिया। इस घटना के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेल परिचालन ठप है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दा ने रविवार को बताया कि इस घटना में अप और डाउन दोनों पटरियों को नुकसान पहुंचा है। पटरी की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद इस रेल मार्ग पर चलने वाली एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दी गई हैं।
नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीनहंट के विरोध में सात फरवरी से बिहार सहित चार राज्यों में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications