भारत ने पाकिस्तान को वार्ता की तारीखें सुझाई
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत के लिए 18 या 25 फरवरी की तारीख सुझाई है। इसके साथ ही भारत ने संकेत किया है कि वह सभी संबंधित द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत को तैयार है।
भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक शुक्रवार को भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव के साथ बातचीत करने के बाद प्रस्तावित तारीखों पर विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गए हैं।
सूत्रों ने यहां रविवार को कहा है कि पाकिस्तानी पक्ष इसी सप्ताह भारतीय अधिकारियों को अपना जवाब दे सकता है।
पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर नई दिल्ली आकर राव के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications