वर्चस्व की लड़ाई में नक्सली मारा गया
पुलिस के अनुसार दो नक्सली संगठनों तृतीया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) और जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा (जेएसएमएम) के बीच रांची के बुरमू प्रखण्ड के अंतर्गत जंगली क्षेत्र में आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।
पुलिस ने बताया कि मारा गया नक्सली टीपीसी समूह का है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने इस्तेमाल की गई गोलियां बरामद की हैं। ऐसा लगता है कि इस मुठभेड़ में एसएलआर का प्रयोग किया गया है।"
झारखण्ड में छह नक्सली संगठन अपने इलाकों में वर्चस्व स्थापित करने के लिए लड़ते रहे हैं। इनमें दो मुख्य नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications