अब स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे ऑनलाइन दान
अमृतसर में एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि (एसजीपीसी) ने एचडीएफसी बैंक के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत बैंक दान देने वालों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराएगा।
बैंक ने लोगों के लिए ई-कलेक्शन सुविधा का विस्तार कर दिया है। लोग एचडीएफसी बैंक भुगतान केंद्र के माध्यम से दान दे सकेंगे।
एसजीपीसी का वार्षिक बजट 450 करोड़ रुपये का होता है। बजट की इस राशि से ही पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में स्थित सैकड़ों गुरुद्वारों का प्रबंधन का काम होता है।
एसजीपीसी के खजाने का अधिकांश हिस्सा लोगों द्वारा दिए गए दान से ही इकट्ठा होता है।
यह सुविधा विशेष तौर पर अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए शुरू की गई है जो दान देना चाहते हैं लेकिन वे प्रत्येक वर्ष मंदिर नहीं आ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications