नक्सलियों का समर्थन कर रही है तृणमूल कांग्रेस : बुद्धदेव
राज्य की सत्ताधारी पार्टी वाम मोर्चा द्वारा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बुलाई गई एक जनसभा को संबोधित करते हुए बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि वाम दल मिलकर, वाम मोर्चा विरोधी गुटों द्वारा राज्य में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश को नाकाम कर देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कभी भी नक्सलियों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगी जो पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिले में समस्या खड़ी कर रहे हैं।
भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में नक्सलियों से निपटने के लिए मदद कर रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस नक्सलियों की मदद कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications