बर्लुस्कोनी ने अफगानिस्तान, हैती की स्थिति पर गेट्स से चर्चा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इटली की सरकार के एक बयान में कहा गया कि गेट्स ने अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाने के वादे और भूकंप से प्रभावित हैती में राहत कार्यो में सहायता प्रयासों के लिए इटली को धन्यवाद दिया।
दिसम्बर में इटली ने सीमित समय के लिए 1,000 अतिरिक्त सैनिकों की अफगानिस्तान में तैनाती का वादा किया था। इस समय अफगानिस्तान में इटली के 2,800 सैनिक हैं।
गेट्स इस्तांबुल में नाटो के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रोम पहुंचे। इस्तांबुल में गेट्स ने अफगानिस्तान में अधिक सैनिकों और पुलिस प्रशिक्षकों को भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कम से कम 4,000 विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications