धमकी भरे कॉल के बाद विमान मुंबई लौटा (लीड-2)
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एमिरेट्स की मुंबई-दुबई उड़ान ईके-505 पर करीब 200 यात्री सवार थे। फोन से सूचना मिलने के बाद इसे सुबह 9.30 बजे आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद सुरक्षा संबंधी सारी प्रक्रियायें पूरी की गई। वहीं विमान में सवार सभी 200 यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके सामानों की गहन जांच की गई। विमान और यात्रियों की गहन जांच चार घंटे तक चली।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि शहबाज खान नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है।
हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि यह यात्री विमान दोपहर 2 बजे दुबई के लिए रवाना हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications