आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में देश एकजुट : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "सम्मेलन में हर राज्य ने आंतरिक सुरक्षा से निपटने के मसले पर एकजुटता दिखाई। पूरा देश इस मसले पर एकजुट है। यह बड़ी उपलब्धि है और हमारी आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने वालों के लिए एक संदेश भी है।"
उल्लेखनीय है कि चिदंबरम का यह बयान उस वक्त आया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के दो मुख्यमंत्रियों नरेन्द्र मोदी और रमन सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर चिदम्बरम की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications